मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों ने IT कंप्यूटर में BE / B.Tech किया है, वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन करने के योग्य हैं। आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।